सांसद डीपी वत्स बोले- जन्मदिन और जयंती समारोह पर दूसरों की भलाई के कार्य करें
हिसार | राज्यसभा सांसद जनरल डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि जयंती और जन्मदिन के कार्यक्रमों पर सामाजिक कार्य करें। जहां तक हो सके दूसरे की भलाई में लगे। डॉ. वत्स भगवान परशुराम जन सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान सांसद जनरल डीपी वत्स ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। जनरल वत्स को श्रीफल व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। जनरल वत्स ने केक काटकर अपने हाथों से बच्चों को खिलाया। कार्यक्रम में अनिल कार्गो प्राइवेट लिमिटेड सीएमडी एमपी शर्मा, मदनलाल शर्मा, जनरल वत्स को श्रीफल व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। समिति के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि जनरल वत्स का स्वच्छ छवि के कारण आज उनके नाम का उदाहरण दिया जाता है। इस मौके पर पूर्व आईजी राजपाल सिंह, महेश, रामचंद्र शर्मा, नंदलाल शर्मा, राजकुमार बापोड़ा, पवन कौशिक, राजेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, अनिल वत्स, सुशील वत्स, वेद प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश बापोड़ा, प्रवीण शर्मा, नंगल शर्मा आदि मौजूद थे।