माॅडल टाउन श्री गुरु सिंह सभा खालसा का 320वां जन्मदिवस 22 को मनाएगी
हिसार | माॅडल टाउन स्थित प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से खालसा का 320वां जन्मदिवस 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह फैसला सभा द्वारा गठित कमेटी की ओर से लिया गया। कमेटी के प्रधान दलविंद्र सिंह भंगू व सचिव गुरुचरण सिंह ढिल्लो ने बताया कि शुभारंभ 20 अप्रैल को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब से होगा। 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे नगर कीर्तन होगा। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी मोहन सिंह द्वारा सरबत की भलाई के लिए अरदास की जाएगी। 22 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। रागी व बच्चों द्वारा शबद गायन किया जाएगा। इसके अलावा गुरुघर से जुड़ी साध संगतों को खालसा के इतिहास से अवगत करवाने लुधियाना से भाई लखबीर सिंह व रागी जत्थे भाई कुलदीप सिंह, रागी भाई मोहन सिंह गुरुघर में उपस्थित होंगे। बैठक में इस अवसर पर हरमिंद्र सिंह टक्कर, जीत सिंह बागा, सुरमुख सिंह, परमजीत सिंह, मान सिंह, अमरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थेे।