पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होम साइंस कॉलेज में रक्तदान शिविर कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एचएयू का छात्र कल्याण निदेशालय 19 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से एचएयू के साइंस कॉलेज में आयोजित किए जा रहे इस शिविर में कुलपति प्रो. केपी सिंह मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. केएस ग्रेवाल ने बताया कि शिविर के दौरान रचनात्मक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिनमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग आदि प्रमुख होंगे। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामान्य अस्पताल व मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा के चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर का संचालन विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किया जाएगा, जिसमें एनएसएस, एनसीसी के छात्र स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं देंगे।

खबरें और भी हैं...