पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • राज्यस्तरीय सब जूनियर कराटे में सेंट जोसफ स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

राज्यस्तरीय सब जूनियर कराटे में सेंट जोसफ स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर हिसार पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल प्राचार्या रितू आंचल ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए खेल शिक्षक महीपाल खटाणा ने बताया कि बच्चों ने विजय अभियान को जारी रखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं के खिलाड़ी वीर सिंह पंघाल ने गोल्ड मेडल, कक्षा 7वीं की खिलाड़ी छात्रा दीक्षा ने सिल्वर मेडल व कक्षा 9वीं के खिलाड़ी करणपाल ने ब्रांज मेडल हासिल किए। इस सफलता पर स्कूल चेयरपर्सन ऊषामान, प्राचार्या रितू आंचल व उपप्राचार्या संदीप लता ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...