रामदास को अखिल भारतीय सैन समाज प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी मिली
हिसार | अखिल भारतीय सैन समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रधान हरिकिशन कुतनियां की अध्यक्षता में हुआ। इसमें तलवंडी राणा निवासी रामदास सैन को सैन समाज का प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। सैन इससे पहले भी संगठन के कई बड़े पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रधान चुने जाने के बाद रामदास सैन ने कहा कि समाज को इकट्ठा कर उसे मजबूत स्थिति में लाने का काम करेंगे। सैन समाज से राजनीतिक पार्टियों के लोग वोट तो ले लेते हैं, लेकिन काम के समय वादे भूल जाते हैं। इनमें सतबीर पहलवान, ईश्वर बड़सीवाल, मंगतराम कपूर, डॉ. ईश्वर सैन, बीडीसी भीम खांडा, चंद्रसैन, विजय सैन, बलवंत सैन, सत्यानारायण, राजकुमार पूर्व बीडीसी आदि सहित भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।