पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • मेहता नगर में राम दरबार स्थापना दिवस महिलाओं ने शहर में निकाली कलश यात्रा

मेहता नगर में राम दरबार स्थापना दिवस महिलाओं ने शहर में निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहता नगर स्थित हनुमान मंदिर में राम दरबार स्थापना दिवस 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस मौके पर अशोक गोयल मंगालीवाला मुख्यातिथि होंगे। महिला सशक्तिकरण की सहप्रभारी मीनू भुटानी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। स्थापना दिवस से पूर्व चार दिन तक लगातार महिला सत्संग हुआ और मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। महिला सशक्तिकरण की सह प्रभारी मीनू भुटानी ने कलश यात्रा में शामिल होते हुए इस तरह के आयोजनों की सराहना की और कहा कि इनसे सामाजिक सद्भाव व भाईचारा बढ़ता है, वहीं मनुष्य में धार्मिक भावना बढ़ती हैं।

कलश यात्रा में मधु शर्मा, रेखा मेहता, कुसुम, सुमन कक्कड़, कमलेश, अंजू मेहता, बेबी मेहता, प्रमोद मेहता, लाजवंती मेहरा, पूजा शर्मा, राज मेहता, ऊषा व दर्शना आदि महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...