पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • इनहांसमेंट पर आक्राेश बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं काले कपड़े पहन हाथों में काले झंडे लेकर आंदोलन में हुए शामिल

इनहांसमेंट पर आक्राेश बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं काले कपड़े पहन हाथों में काले झंडे लेकर आंदोलन में हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 सेक्टरों पर आई करोड़ों रुपए की इनहांसमेंट के विरोध में मंगलवार को सेक्टरवासी बच्चे और बुजुर्ग सब सड़क पर उतर आए। स्कूली बच्चों ने घर से स्कूल के लिए निकलते वक्त काले झंडे हाथ में लेकर विरोध जताया। स्कूल बस तक वे काले झंडे लेकर गए। इसके बाद सेक्टरवासियों ने कोठियों पर काले झंडे लगाए। प्रदर्शन के लिए महिलाएं व पुरुष काले कपड़े पहनकर हुडा आॅफिस में पहुंचे। कार्यालय में न तो ईओ मिले और न ही एडमिनिस्ट्रेटर। इसके बाद सेक्टरवासियों ने कार्यालय से डाबड़ा चौक तक प्रदर्शन किया। एसपी सिक्योरिटी ने सेक्टरवासियों ने पूछा कि किसी भी अधिकारी को बुला दें आपको तो ज्ञापन ही देना है।

इस पर सेक्टरवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम को जो पत्र लिखे थे वो पानी से नहीं लिखे गए थे अगर डीसी या एडीसी डाबड़ा चौक पर नहीं पहुंचेंगे तो फिर लाल हो जाएगा माहौल। इस चेतावनी के बाद एडीसी एएस मान पहुंच गए। सेक्टरवासियों ने उन्हें ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि 19 अप्रैल से विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के समक्ष समस्या का समाधान न होने तक पड़ाव डाला जाएगा।

सेक्टरवासी बोले-पानी से नहीं लिखे थे पत्र, डीसी या एडीसी नहीं पहुंचेंगे तो फिर लाल हो जाएगा माहौल

हुडा ऑफिस से डाबड़ा चौक तक निकाला रोष मार्च, कल भाजपा विधायक का आवास घेरेंगे

खबरें और भी हैं...