पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रावलवास खुर्द में दिनदहाड़े अधेड़ की पीट पीटकर हत्या

रावलवास खुर्द में दिनदहाड़े अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटे ने कहा, आरोपी ने पिता पर लगाया था साले को पीटने का आरोप

भास्कर न्यूज | बालसमंद

मंगलवार को गांव रावलवास खुर्द में 50 वर्षीय व्यक्ति को कार से आए तीन-चार लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक गांव में ही मेहनत मजदूरी का कार्य करता था।

मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता की मंगलवार दोपहर गांव के ही एक व्यक्ति और उसके साथ आए तीन-चार अन्य लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे अशोक ने बताया कि करीब चार -पांच दिन पहले उसके घर रामकुमार और उसका साला आया था। दोनों ने रात में पिता के साथ शराब पी और वापस चले गए। बीच रास्ते में रामकुमार का साला गली में गिर गया और उसके माथे पर चोट लग गई।

दूसरे दिन रामकुमार ने साले को पिटने का आरोप लगाया। मंगलवार को रामकुमार व तीन-चार युवक कार से उनके घर आए और उसके पिता के साथ मार पीट शुरू कर दी। उक्त युवकों में से एक युवक ने उसके पिता के सिर में ईंट मारी जिससे उसके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। इसके बाद वेद प्रकाश को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालसमंद चौकी के हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे अशोक की शिकायत पर गांव के रामकुमार व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कीटनाशक के प्रभाव से नंगथला के किसान की मौत

अग्रोहा। नंगथला के किसान की कीटनाशक के प्रभाव से उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में मौत हो गई। किसान के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिये बयान में नंगथला निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका भाई रोहताश बरवाला में हिस्से पर जमीन लेकर खेती करता था। वह सोमवार को खेत में घास जलाने वाली कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था तो दोपहर को कीटनाशक के असर से उसके भाई की हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया। मंगलवार को दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...