पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • संस्कृत श्लोकोच्चारण व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 18 मई को

संस्कृत श्लोकोच्चारण व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 18 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला के सौजन्य से ब्रह्मलीन पंडित बालकृष्ण शास्त्री (बास) की पुण्य स्मृति में हरियाणा संस्कृत अध्यापक संघ, हिसार व संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार के प्रांगण में जिला स्तरीय श्लोकोच्चारण व संस्कृत व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 मई को प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है। प्रतियोगिता संयोजक आचार्य पवन वत्स ने बताया कि प्रतियोगिता कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त करेंगे तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलजीत सिंह सहरावत की सानिध्यता में दूरदर्शन केंद्र, हिसार के निदेशक सतीश वत्स मुख्यातिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...