पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हर शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए करें पौधरोपण : कामिया

हर शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए करें पौधरोपण : कामिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य पर गांव किरतान में पौधरोपण किया गया। जिला यूथ अवाॅर्डी अनिल कामिया व ग्रामीणाें ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया। इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए अनिल कामिया ने कहा कि मानवीय जरूरतों के चलते पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसलिए बदलते हुए पर्यावरण के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें पौधरोपण अभियान को घर-घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए पौधरोपण करें और उनकी देखभाल करें। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की इंचार्ज नवनीत कौर, सरिता, सविता, सुनील, उमेद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बदलते हुए पर्यावरण के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं

किरतान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पौधरोपण करते विद्यार्थी और स्टाफ।

खबरें और भी हैं...