पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हर्षित बचपन बचाओ समिति और सेक्टर 14 आरडब्लूए की बैठक 20 मई को

हर्षित बचपन बचाओ समिति और सेक्टर 14 आरडब्लूए की बैठक 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेक्टर 14 आरडब्ल्यूए व हर्षित बचपन बचाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में 20 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन कार्यालय में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय जिंदल करेंगे। वहीं बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण मेहता बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में विचार-विमर्श करते हुए बच्चों से मजदूरी नहीं करवाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। बैठक में सेक्टर की महिलाएं व एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ-साथ समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...