प्रिसिडियम स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन
हिसार | बगला रोड स्थित प्रिसिडियम स्कूल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र (2018- 2019) के लिए छात्र परिषद के सदस्यों का प्रतिष्ठापन समारोह 15 मई, 2018 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल निर्देशिका नीरजा चावला व स्कूल सहभागी सत्यनारायण गर्ग, राजेश गर्ग व प्रवीन गुप्ता ने सपरिवार उपस्थित हुए। स्कूल की उपप्रधानाचर्या शालिनी चौधरी ने विद्यार्थी परिषद को सत्य व निष्ठा की शपथ दिलवाई। नीरजा चावला ने अपने विचारों व अनुभवों को बच्चों के साथ सांझा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में एक अद्वितीय व्यक्ति बनने की क्षमता होती है और प्रिसिडियम स्कूल इसके लिए एक आदर्श मंच है। उन्होंने भविष्य के कर्णधारों को अपनी जिम्मेदारियों व उतरदायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी।