ताइक्वांडो में अंशुल सहरावत ने जीता गोल्ड
हिसार | ढाणी बिंजा लांबा निवासी अंशुल सहरावत ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। पुणे में आयोजित 11वीं ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंशुल के मेडल जीतने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंशुल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच के साथ दादा रामस्वरूप सहरावत, पिता रघुबीर और माता किरण देवी को दिया। अंशुल ने पिछले साल जयपुर में भी इसी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया था। वहीं उसकी जीत पर आजाद नगर स्थित ननिहाल में भी खुशी का माहौल है। मामा राजेश जांगू, विकास जांगू, विकास गोदारा ने अंशुल की उपलब्धि को सराहा।