- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- चंडीगढ़ मिलने गए सेक्टरवासियों से सीए ने कहा 16 जुलाई से करेंगे री कैलकुलेशन, रात को ही अलॉटियों के खाते में डाली इनहांसमेंट
चंडीगढ़ मिलने गए सेक्टरवासियों से सीए ने कहा-16 जुलाई से करेंगे री-कैलकुलेशन, रात को ही अलॉटियों के खाते में डाली इनहांसमेंट
इनहांसमेंट की कैलकुलेशन को लेकर पहुंचे सेक्टर 16-17 व 13 पार्ट के सेक्टरवासियों ने चंडीगढ़ में हुडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से मिले। उन्होंने कैलकुलेशन दिखाई और कहा कि एचएसवीपी के अधिकारियों ने सेक्टरवासियों को लूटने का काम किया है। सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र शयोराण, जिला प्रधान दलबीर किरमारा, सुजान सिंह बेनीवाल, सूबेसिंह लाठर, डीएस कुंडू, एमएस नैन, जगदीश जांगड़ा, ओपी चावला, एमएस पूनिया ने एडमिनिस्ट्रेटर गणेशनन से कहा कि इस कैलकुलेशन के हिसाब से सेक्टरवासियों के हुडा की तरफ पैसे निकलते हैं। इस पर सीए ने कहा कि 15 जुलाई तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। तब तक केवल 40 प्रतिशत छूट की स्कीम रहेगी। 16 जुलाई से री-कैलकुलेशन वाले पार्ट पर काम किया जाएगा। उधर, सोमवार देर रात को अलॉटियों के खातों में इनहांसमेंट अपलोड हो गई। इस मामले को लेकर आरडब्लूए ने रविवार शाम को कम्युनिटी सेंटर में बैठक बुलाई है।
दूसरे गुट ने कहा - पहले ही पता था जैसे गए हैं वैसे ही आएंगे
सीए ने कहा दो महीने तक चलेगी 40 प्रतिशत छूट की पॉलिसी, इसके बाद होगी कैलकुलेशन स्कीम के तहत प्रक्रिया
सीए से बोले श्योराण, कोई नहीं भरेगा एक भी पैसा
सीए को प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि कैलकुलेशन आपके सामने है, हुडा अधिकारी तो सेक्टरवासियों का खून चूसने को लेकर तुले हैं। आप 40 प्रतिशत छूट की स्कीम चाहे लागू कर दो मगर कोई एक पैसा इनहांसमेंट नहीं भरेगा।
ये रहे बैठक में मौजूद
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र पिलानिया, डॉ. दलीप खरब, कुलबीर दूहन, सतबीर कुंडू, सुरजा राम झांझड़िया, योगराज गर्ग, सेक्टर 9-11 से बीर सिंह बामल, रविन्द्र ढांडा, सेक्टर 1-4 प्रधान कर्नल चतर सिंह गोयत, पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर, ओपी सहरावत, सेक्टर 3-5 प्रधान बलवंत सिंह बूरा, सुभाष कुंडू, सतबीर सिंधू, मधुकर भारती, इंद्र सिंह मलिक, बलवान सिंह पूनिया, जगदीश तनेजा, चिरंजी लाल कुकरेजा, अतुल गुप्ता, अमर बजाज, मूल चन्द यादव, सत्यनारायण शर्मा व अनेक सेक्टरवासी उपस्थित थे।
स्टेट सेक्टर कॉन्फीड्रेशन के कनवीनर बोले - सीएम को रोड शो में देंगे किडनी बेचने को लेकर शपथ-पत्र
स्टेट सेक्टर कॉन्फीड्रेशन के कनवीनर यशवीर मलिक ने कहा है कि ये तो पहले ही तय था जैसे गए हैं, वैसे ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सेक्टरवासी 17 तारीख को सीएम के रोड शो में ऑन रोड ही किडनी बेचने को लेकर सीधे मनोहर लाल को 100 शपथ-पत्र सौंपेंगे। इस मामले को लेकर सेक्टरवासियों की मंगलवार को मीटिंग भी हुई। उन्होंने फैसला लिया कि सीएम रोड शो में जिस भी शहर में जाएंगे उन्हें 100-100 शपथपत्र सौंपे जाएंगे। मलिक ने कहा कि अगर शांति पूर्वक शपथपत्र लेते हैं तो ठीक है वरना दूसरी रणनीति बनाई जाएगी।