पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • नशा छुड़ाने के लिए काम करने वालों को 9 श्रेणियों में मिलेंगे 27 पुरस्कार

नशा छुड़ाने के लिए काम करने वालों को 9 श्रेणियों में मिलेंगे 27 पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, पंचायतों व स्कूलों को स्टेट अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग में 30 मई तक आवेदन दिए जा सकते हैं। नशे की लत के शिकार व्यक्तियों को यह आदत छुड़वाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने और उन्हें समाज में नई पहचान देने के लिए राज्यपाल ने राज्य स्तरीय अवाॅर्ड देने की घोषणा की है। वर्ष 2018-19 के लिए नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रदेश सरकार द्वारा 27 राज्य अवाॅर्ड प्रदान किए जाएंगे। डॉ. डीएस सैनी ने बताया कि ये सभी पुरस्कार राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार के लिए व्यक्ति व संस्था को अपने फोटो लगे बायोडाटा सहित उपायुक्त की निरीक्षण रिपोर्ट के साथ 30 मई तक जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा।

खबरें और भी हैं...