पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़, एसिड अटैक का प्रयास

गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़, एसिड अटैक का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली बीए की छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया ताे एसिड अटैक का प्रयास किया गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लघु सचिवालय काॅलोनी निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में कम्प्यूटर विषय की परीक्षा देने गई थी। दोपहर साढ़े 12 बजे क्लास रूम से बाहर निकल व्हीकल स्टैंड की अोर जा रही थी। उसके पिता लेने के लिए आए हुए थे। उसी दौरान क्लास रूम के बाहर खड़े युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया था। वह जबरदस्ती करने लगा। यह हरकत उसके पिता ने देख ली थी। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह विरोध करके स्टैंड पहुंची और गाड़ी में बैठ गई। आरोप है कि युवक ने हाथ में बोतल पकड़ी हुई थी, जिसमें एसिड था। इसे उसके ऊपर फेंकना चाहा लेकिन उसके पिता गाड़ी लेकर वहां से फोरन निकल गए।

खबरें और भी हैं...