डर्टी टॉक मामला: एफआईआर कैंसिल करने की तैयारी
हिसार | सीआरएम जाट कॉलेज में कार्यरत एक लेडी असि. प्रोफेसर के साथ डर्टी टॉक के मामले में दर्ज एफआईआर कैंसिल करने की तैयारी है। अंदेशा है कि बुधवार को एफआईआर कैंसिलेशन पर मुहर लगाई जाएगी। इसको लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस की तरफ से कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। बता दें कि इस मामले में जाट कॉलेज के प्राचार्य पर अपशब्द बोलने का केस दर्ज हुआ था। प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए एफआईआर कैंसिलेशन की मांग की थी। इस पर पुन: जांच करते हुए पुलिस ने आरोपों को निराधार पाते हुए उक्त कदम उठाया है। इस बारे में सिविल लाइन थाना एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि एफआईआर कैंसिल हो सकती है। बाकी बुधवार को स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।