ऑटो में सवारी के Rs. 3 हजार चुराने वाली महिला पकड़ी
हिसार | कैथल के गांव मटोर निवासी सीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। सीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। दवाई लेने जिंदल अस्पताल जा रही थी। वह कैथल से हिसार बस स्टैंड पहुंची थी। यहां से ऑटो रिक्शा में सवार होकर अस्पताल जा रही थी। इस बीच रास्ते में कुछ महिलाएं भी ऑटो रिक्शा में सवार हुईं थी, जोकि रास्ते में उतर गईं थी। ऐसे में जब वह अस्पताल के पास पहुंची तो किराया देने के लिए बैग से रुपए निकालने लगी। पर, रुपए नहीं मिले। इसके बाद वह महिलाओं को तलाशते हुए राजगढ़ रोड पर पहुंची। वहां पर महिला मिल गई, जिसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।