पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवाने के मामले में तलवंडी रुक्का का सरपंच किया टर्मिनेट

10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवाने के मामले में तलवंडी रुक्का का सरपंच किया टर्मिनेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली के विपिन गार्डन स्थित दिल्ली सीनियर सेकंडरी स्कूल से गांव तलवंडी रुक्का के फर्जी 10वीं की मार्कशीट बनवा ली, इस के आधार पर गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। मामले की शिकायत हुई तो सरपंच की पोल खुल गई। दो साल, दो बार जांच के बाद डीसी अशोक कुमार मीणा ने सरपंच को पद से टर्मिनेट कर दिया है। दरअसल, गांव तलवंडी रुक्का के राकेश कुमार ने प्रशासन को शिकायत दी थी कि उनके गांव के सरपंच ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़ा था। इसकी जांच पूर्व में तत्कालीन एसडीएम अशोक कुमार बंसल ने की, जांच में आरोप सही पाए गए। कार्रवाई हो पाती इससे पहले ही आरोपी कोर्ट से स्टे आर्डर ले आया। इसके बाद मामले की जांच प्रशासन ने एसडीएम परमजीत सिंह चहल को दोबारा सौंप दी। उन्होंने जांच में पाया कि सरपंच द्वारा लगाई गई 10वीं की मार्कशीट फर्जी है। दिल्ली सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास भी 10वीं की मान्यता नहीं है। इस बात की पुष्टि पश्चिमी दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने की है। उनकी माने तो इस प्रकार का कोई स्कूल उनके कागजों में दर्ज ही नहीं है। डीसी ने आरोप सिद्ध होने पर सरपंच को पद से मुक्त कर दिया। फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग करने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...