पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार, बस की टक्कर से टाटा मैजिक में सवार महिला की मौत

बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार, बस की टक्कर से टाटा मैजिक में सवार महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला रोड पर मंगलवार दोपहर टाटा मैजिक गाड़ी से बस टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। आरोप है कि घायलों की मदद करने की बजाय आरोपी चालक उन्हें तड़पता छोड़कर बस लेकर फरार हो गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दुर्घटना में कविता की मौत हो गई। रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। रामरति, ढाकरी, अनूप, चालक काला उर्फ पवन कुमार, मीना, चार वर्षीय रीतिका, बिमला और अंजू घायल हुए हैं। घायल रामचंद्र और रामरति को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज लिया है।

बस चालक ने साइड में टक्कर मारी

अस्पताल में उपचाराधीन दौलतपुर निवासी भगत सिंह उर्फ गोलू ने बताया कि छोटी सातरोड में रिश्तेदार रामचंद्र की बहन रहती थी, जिसकी मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को पूरा परिवार टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर छोटी सातरोड गया था। दाह संस्कार के बाद सभी दोपहर करीब एक बजे गाड़ी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। बरवाला रोड पर सामने से आती तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी। इस कारण उसमें सवार सभी घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...