पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती 18 दिन बाद गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती 18 दिन बाद गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रॉन्ग नंबर डायल कर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने की आरोपी युवती ने मंगलवार शाम को विजिलेंस कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 18 दिन से वांछित युवती को तुरंत गिरफ्तार करके विजिलेंस ने पूछताछ की तो उसने कबूला कि हनी ट्रैप जैसे अनैतिक काम में इंस्पेक्टर के अलावा सरगना समेत एक महिला और एक महेंद्र नामक पुरुष शामिल है। इनकी आपसी सांठगांठ से उक्त रैकेट चल रहा है। आरोपी युवती ने बताया कि उसे महेंद्र लोगों के नंबर देता था। वह रॉन्ग नंबर के बहाने उन पर कॉल करके बात करती थी। जब लगता कि कॉलर उसके हनी ट्रैप में फंस गया है तो उसे होटल या फिर अन्य जगह बुलकार वहां चली जाती थी। फिर उनसे रुपये वसूलने के लिए महिला थाना में शिकायत देकर आती थी, जिसमें अपना फर्जी नाम लिखती थी। इसके बाद एफआईआर का भय बनाकर समझौते के नाम पर उन लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली होती थी। युवती ने विजिलेंस को बताया कि सिरसा रोड स्थित एक काॅलोनी में रहने वाली महिला रैकेट की सरगना है। उसके साथ ही महेंद्र रहता है, जिनकी थाने में सेटिंग थी। ऐसे में विजिलेंस इस मामले में उक्त खुलासे के बाद देह व्यापार की धारा भी जोड़ेगी। विजिलेंस ने आरोपी युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके सेंट्रल जेल टू में भिजवा दिया है। अब मामले में अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

रिश्वत प्रकरण

युवती ने विजिलेंस को संलिप्तों के नाम बताए

हिसार में ही छुपी थी युवती

इस प्रकरण में आरोपी इंस्पेक्टर की धरपकड़ के लिए विजिलेंस की छापामारी जारी थी। वहीं, युवती भी रडार पर थी। उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन नहीं मिली। ऐसे में कॉल डिटेल सहित अन्य सुराग हाथ लगने पर विजिलेंस टीम युवती के सिरसा स्थित गांव में जा पहुंची। तब उसका असली नाम भी पता चला। गांव के सरपंच का सहयोग लेकर युवती से फोन पर बात हुई। उसने बताया कि वह हिसार में है। मंगलवार को विजिलेंस कार्यालय में पहुंच जाएगी। सरपंच के साथ वह कार्यालय में पहुंची।

आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसने कबूला है कि हनी ट्रैप में लोगों को फंसाकर उनके खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म की शिकायत देकर आती थी। जिस पर समझौते के नाम पर अवैध वसूली होती थी। इस रैकेट में इंस्पेक्टर, दो महिलाओं व एक पुरुष की संलिप्तता है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।\\\'\\\' -शरीफ सिंह, जांच अधिकारी एवं डीएसपी विजिलेंस।

इधर... इंस्पेक्टर ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका

पुलिस विभाग से सस्पेंड महिला थाना की तत्कालीन एसएचओ एवं इंस्पेक्टर सरोज ने अतिरिक्त सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। कोर्ट ने विजिलेंस को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 17 मई को विजिलेंस अपना जवाब पेश करेगी, इसके आधार पर कोर्ट याचिका पर फैसला लेगी। बता दें कि मंगलवार को इंस्पेक्टर सरोज बाला के अधिवक्ता ने अदालत में याचिका दायर की है, जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए उक्त नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं...