पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अमावस्या पर राधे कृष्णा बड़ा मंदिर में लगा भंडारा, महंत बोले इस दिन पित्तरों के तर्पण और दान का खास महत्व

अमावस्या पर राधे-कृष्णा बड़ा मंदिर में लगा भंडारा, महंत बोले-इस दिन पित्तरों के तर्पण और दान का खास महत्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खजानचियान बाजार स्थित श्री राधे-कृष्णा बड़ा मंदिर में अमावस्या पर मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत राहुल शर्मा ने बताया कि वैसे तो अमावस्या को पित्तरों के तर्पण और उनके निमित दानपुण्य का खास महत्व होता है, लेकिन पुरुषोत्तम मास के आगमन और शनि जन्मोत्सव पर इसका महत्व बढ़ जाता है। इसलिए आज अमावस्या का विशेष महत्व रहा है। राधे-कृष्णा बड़ा मंदिर में प्रसाद स्वरूप आलू-छोले की सब्जी, खीर, फल व मिठाइयां बांटी गईं। राहुल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर के भक्त सज्जन सैनी, विकास, पंकज भारद्वाज, अरुण, रजत, गणेश, नीरज, अनूप, प्रदीप गुप्ता, योगेश, नरेश, गुल्लर, नरेंद्र ,चंदर प्रकाश , कृष्ण सिंगल , सतीश बागड़ी, सोनू , कालू व संजीव आदि ने भंडारे में सेवा दी।

अमृतमयी वाणी का हुआ अखंड पाठ, भोग, सत्संग व भंडारा आज

हिसार | खरड़ अलीपुर स्थित स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम में सतगुरु बंदी छोड़ हरिहरानंद महाराज के समाधि स्थल पर सतगुरु बंदी छोड़ घीसासंत जी महाराज के ग्रंथ साहेब की अमृतमयी वाणी के अखंड पाठ का शुभारंभ 15 मई को हुआ। मंगलवार को सुबह स्वामी सच्चिदानंद महाराज द्वारा संतों व साध संगत की उपस्थिति में किया गया। आश्रम के प्रवक्ता बलराज सहरावत ने बताया कि इस अखंड पाठ वाणी का संपूर्ण भोग 16 मई को लगाया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगत जन अपने शब्दों व वाणी द्वारा सतगुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं आश्रम के महाराज श्री प्रवचनों द्वारा साध-संगत पर ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे।

शनि जन्मोत्सव मनाया

हिसार |सेक्टर 9-11 स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को भगवान शनि का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी पं. रामदत्त भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर केक काटा गया और महिलाओं ने शनिदेव का भजन-कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की प्रतिमा के सामने दीप भी जलाए। इस आयोजन में राजकुमार गुप्ता, प्रेम भारद्वाज, पवन तायल, निर्मल गर्ग, अनिल,राजेश गर्ग, मुकेश गर्ग, एमएल गुप्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...