हिसार | हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निर्देशानुसार जिंदल स्टेनलेस इंडस्ट्रीज में डिप्टी सीएमओ डॉ. कौशल वर्मा के निर्देशन में एड्स जागरूकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिंदल इंडस्ट्रीज के मजदूरों व कर्मचारियों को एड्स की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। डॉ. वर्मा ने बताया कि किसी भी एड्स पीड़ित व्यक्ति से भेदभाव नहीं करना चाहिए। एड्स पीड़ित व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है। एड्स काउंसलर बलकार सिंह पूनिया ने कारण, लक्षण व बचाव और टीबी इलाज के बारे में कुलदीप पूनिया ने बताया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल के लैब तकनीशियन प्रदीप बहबलपुर व नेटवर्क पॉजिटिव पीपल के सामाजिक कार्यकर्ता शिजू, विहान केयर सपोर्ट सेंटर रोहतक से राजेश कुमार व जिंदल इंडस्ट्रीज से मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम व जिंदल सी एस आर विभाग से संगीता व सुमंत सहित अन्यों ने भाग लिया।