पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में 12 स्कूलों के 265 बच्चों ने लगाई दौड़

जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में 12 स्कूलों के 265 बच्चों ने लगाई दौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथ टेलेंट सर्च एसोसिएशन के तत्वावधान में मिलगेट स्थित जिंदल पार्क में शनिवार को जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें 12 स्कूलों के करीब 265 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छह आयुवर्ग में विभिन्न दौड़ मुकाबले कराए गए। एसोसिएशन के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि अंडर 6 आयुवर्ग की 50 मीटर रेस में तमन्ना ने पहला, इसी वर्ग के लड़कों के मुकाबले में वरूण, कुनाल व मुदित ने क्रमश जीत हासिल की।

लड़कों की 80 मीटर रेस में रोहन प्रथम रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में तान्या ने प्रथम रही। अंडर 8 आयुवर्ग में अंकित पहले और लड़कियों हर्षिता प्रथम रही। अंडर 10 आयुवर्ग के लड़कों के 80 मीटर रेस मुकाबले आलोक प्रथम, अरमान द्वितीय तथा दीपक तृतीय स्थान पर रहा। इसी आयुवर्ग के सौ मीटर रेस मुकाबले में नवीन व पीयूष पहले, पुनीत दूसरे तथा शिवम तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के इस मुकाबले में हैप्पी ने पहला, सुशीला ने दूसरा तथा दीक्षा व तमन्ना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 200 मीटर रेस में मनजीत पहले, लक्ष्य दूसरे तथा इशांत तीसरे स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों में पलक ने पहला, साक्षी ने दूसरा तथा अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 आयुवर्ग की सौ मीटर रेस में लड़कों के वर्ग में अर्नव, अजय तथा मनीष ने क्रमश जीत हासिल की। लड़कियों के इसी मुकाबले में वंशिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा खुशी तृतीय स्थान पर रही। इसी वर्ग की 400 मीटर रेस में शिवम ने पहला, अंश ने दूसरा तथा विनित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि दौ मीटर लड़कियों के वर्ग में निधि, राखी तथा अंजली व तमन्ना संयुक्त रूप से क्रमश विजेता रही।

लड़कों के इसी मुकाबले में सतीश पहले, दीपांशु दूसरे तथा नीरज तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 14 आयुवर्ग की सौ मीटर रेस में लड़कियों के वर्ग में खुशबू पहले, सोनिया दूसरे तथा ज्योति गोस्वामी तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग की 400 मीटर रेस में लड़कों के वर्ग में हिंमाशु ने पहला, अंकित ने दूसरा तथा ललित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लडकियों के वर्ग में अंशा पहले, मोनिका दूसरे तथा सोनिया तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 की 400 मीटर रेस में करण ने पहला, प्रदीप ने दूसरा तथा रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वीरेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य जितेंद्र, प्रधानाचार्या अनिता, सुमनलता, कोच बलराज, प्रधानाचार्य अरविंद, हरीश, मनोज, दीपक मौजूद रहे।

जिंदल पार्क में शनिवार को जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट में दमखम दिखाते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...