पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • खारिया के राजकीय स्कूल में मनाया योग दिवस

खारिया के राजकीय स्कूल में मनाया योग दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खारिया गांव के राजकीय स्कूल में योग शिविर के दौरान छात्र और छात्राएं।

हिसार | खारिया गांव के राजकीय स्कूल में योग दिवस का आयोजन किया गया। 21 जून को विश्व भर में मनाए जाने वाले चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरु करते हुए विद्यार्थियों ने योग, प्रोटोकोल का अभ्यास किया। पतंजलि योग समिति की ओर से योगाभ्यास के दौरान 20 आसनों तथा पांच प्राणायामों का अभ्यास करवाया। इनमें पांच आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन तथा अर्थ चक्रासन खड़े होकर करने वाले आसन थे। बैठकर करने वाले आसनों में दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, वक्रासन, उष्ट्रासन, अर्ध-उष्ट्रासन, तथा उत्तान मंडूकासन थे। इन क्रियाओं के बाद कपाल भाति, नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी व उदगीथ का अभ्यास करवाते हुए खान-पान व दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया। योग प्रभारी बडाला ने बताया कि 21 जून तक जिले में लगभग 1000 योग शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें सभी गांवों, शहरों तथा प्रत्येक पार्क व वार्ड में योग शिविर लगाकर जनता को प्रेरित किया जाएगा। जिला स्तर का कार्यक्रम पूर्व की भांति महावीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मवीर मलिक, भूपसिंह, जयवीर डीपीई, शशिकांत, भीमसिंह, सुनील शर्मा, संजय सूरा, सुरेन्द्र, आत्मप्रकाश, महेन्द्र परुथी, शकुंतला, रमेश, मूर्ति, विजेन्द्र, जयदेव सहारण, जवाहर तथा चतर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...