पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीडी गोयनका स्कूल पहुंचा वियतनाम का प्रतिनिधि मंडल, लाइफस्टाइल पर हुई चर्चा

जीडी गोयनका स्कूल पहुंचा वियतनाम का प्रतिनिधि मंडल, लाइफस्टाइल पर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जीडी गोयनका ग्लोबल स्कूल में शनिवार को वियतनाम से एक प्रतिनिधिमंडल हिसार आया। उनकी उपस्थिति में छात्रों के लिए दो करियर संबंधी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। वियतनाम के राजदूत हि टॉन सिन ने अपनी फैमिली के साथ बेहतर शिक्षा का मार्ग तलाशने के लिए सात राजनयिकों के साथ एक समूह का नेतृत्व किया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के साथ बातचीत की और वियतनाम में शिक्षा और वहां से जुड़ी लाइफस्टाइल की बातें शेयर की। वियतनाम के स्कूलों में दी जाने वाली स्टडी के तरीके भी समझाए। इसी के साथ प्रथम सचिवों ने शैक्षिक और सह-विद्वानों के डोमेन पर बच्चों की प्रगति पर अपनी संतुष्टि भी जाहिर की। इसके साथ ही एक वर्कशॉप भी की गई।

कोर्सेज के बारे में दी जानकारी

इस वर्कशॉप के जरिए डिफरेंट कोर्सेज की जानकारी दी गई। इसमें छठी क्लास तक के स्टूडेंट्स को शामिल किया। जिसमेें ऐरो मॉडलिंग और पॉवर पैरा ग्लाइडिंग खास रहें। इसमें ऐरो मॉडलिंग में जहां डिजाइनिंग और स्मॉल व्हीकल्स के डिवेलपमेंट और फ्लाइंग के तरीके समझाएं जाते हैं।

खबरें और भी हैं...