पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 15 के रियाज स्टूडियो में “हम देर नहीं करते देर हो जाती है” का मंचन आज

सेक्टर 15 के रियाज स्टूडियो में “हम देर नहीं करते देर हो जाती है” का मंचन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेक्टर 15 के रियाज स्टूडियो में आज नाटक “हम देर नहीं करते देर हो जाती है” का मंचन होगा। नाटक का निर्देशन रोहतक के कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है। हम देर करते नहीं देर हो जाती है नाटक जामुन के पेड़ पर आधारित है। जामुन का पेड़ प्रसिद्ध कथाकार कृष्ण चंदर जी द्वारा लिखी गई एक हास्य-व्यंग रचना है। इस कहानी में उन्होंने आज के सरकारी महकमे तथा उनकी कार्यशैली पर करारा व्यंग किया गया है। कथा का प्रारंभ सेक्रेटेरियट के लॉन में जामुन के पेड़ के नीचे एक आदमी के दब जाने से होता है। क्लर्क ,क्लर्क सुपरिंटेंडेंट को इस प्रकार खबर पहुंचते-पहुंचते ऊपर तक पहुंचाई जाती है। इसे लाइव संगीत से बेहतर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...