हिसार | पंडित बृजमोहन बृजवासी द्वारा सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के बड़ा पार्क शिव मंदिर में शिव धुने के समक्ष घोर तपस्या आरंभ की गई है। विश्व शांति, समाज में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए यह तपस्या 28 मई तक चलेगी। इसकी पूर्ण आहुति हवन के साथ 29 मई को होगी। इसके बाद शिव प्रसाद स्वरूप भंडारा लगाया जाएगा, जो दोपहर प्रभु इच्छा तक चलेगा। प्रबंधन समिति ने बताया कि इस आयोजन में लोग पहुंच रहे हैं।