पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 साल लग गए हिसार को फिर से टॉपर बनने में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार 25 साल बाद फिर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का टॉपर बना है। 1993 में भी जिस छात्रा ने बोर्ड टॉप किया वह गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ही छात्रा थी। आज दिल्ली में वेटरनरी सर्जनों उनका भी नाम आता है। हिसार ने इस बार इतिहास को दोहराया है। इस बार भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटेल नगर में पढ़कर छात्रा हिना ने पहला स्थान पाया है। हैरानी की बात है कि 25 वर्षों में हिसार के लिए प्रदेश स्तर का पहुंचना मुश्किल हो गया था। इसमें सरकारी व प्राइवेट स्कूल दोनों ही रिकार्ड बनाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में अक्षम रहे थे।

दिल्ली में अपने क्लीनिक पर जानवर का उपचार करतीं डॉ. प्रेमलता चौधरी व अन्य।

2018 में 2 प्रतिशत बढ़कर 98.2 प्रतिशत हुआ रिजल्ट

2018 में पटेल नगर की हीना ने विज्ञान संकाय में 98.2 प्रतिशत लाकर टॉप किया है। वह भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटेल नगर से। हिना बताती हैं कि उनकी तैयारी कराने में मदद स्कूल के टीचर्स ने ही की। हीना ने बताया कि उनके मैथ्स के टीचर सीमा विज, तो फिजिक्स में विजय प्रसाद जब भी क्लास लेना शुरू करने सबसे पहले बच्चों से कहते एक दिन पहले जो पढ़ाया उसमें आई दिक्कतों को बताएं। बड़ी बड़ी समस्याएं दूर होने लगी।

जानिए : 1993 की टॉपर रहने वाली प्रेमलता चौधरी के बारे में

1993 में 12वीं टॉप करने के बाद राज्यपाल प्रेमलता चौधरी को सम्मानित करते हुए।

1993 में हिसार के जवाहर नगर में रहने वाले सुखबीर सिंह को परिजन अखबार में देखकर बताते हैं कि उनकी बेटी प्रेमलता ने प्रदेश में सर्वाधिक अंक लाकर टॉप किया है, खबर को सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। प्रेमलता चौधरी 96 प्रतिशत अंक लाकर 1993 में हरियाणा बोर्ड से प्रदेश में मेडिकल स्ट्रीम में प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा बनीं। उन्होंने भास्कर को बताया कि उन्होंने 10वीं में वेद हाई स्कूल से टॉप किया था, इसके बाद दाखिला सुशीला भवन स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ले दिया।

खबरें और भी हैं...