हिसार | घिराय के कन्या गुरुकुल का 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। प्रिंसिपल सुनीता ने बताया की उनके यहां 30 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिनमें से 10 छात्राएं बाेर्ड मैरिट, 7 छात्राएं जिला मैरिट, 5 छात्राओं की ग्रामीण मैरिट व 8 छात्राओं की फर्स्ट डिवीजन आई है। बोर्ड मैरिट रहने वाली छात्राओं में नेहा ने 451, कौशल्या ने 434, अंशुल ने 425, आशा ने 419, पिंकी ने 418, तृषा ने 410, मनीषा ने 404 तथा रीना ने 402 अंक हासिल किए। प्रिंसिपल सुनीता ने बताया कि गुरुकुल में अार्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। 451 अंक हासिल करने वाली नेहा के आर्थिक हालात कमजोर होने के चलते उसे निशुल्क शिक्षा दी जाती है। वह प्रथम कक्षा से ही गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। नेहा के पिता लस्सी बेचने का काम करते हैं तथा नेहा की फीस देने में असमर्थ हैं। नेहा की तरह ही कुछ अन्य लड़कियों को भी निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
वहीं दूसरी अोर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धान्सू का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस परीक्षा में 22 छात्राओं में से दस छात्राओं ने मैरिट हासिल की। एक छात्रा सुनीता ने भूगोल में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं सरोज ने अंग्रेजी में 95 व संस्कृत में 96 हासिल कर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य फूल कुमार सांगवान ने अध्यापकों, छात्राओं व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।