हिसार | न्यू ऋषि नगर के लोगों ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर पीजी में चली रहीं गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि एक मकान में पीजी खुला हुआ है। यहां करीब 20-25 लड़के रहते हैं। आरोप है कि देर रात को पीजी ब्वॉय शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। इससे वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि पीजी ब्वॉय महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। पीजी के बाहर बैठकर आती-जाती महिलाओं व युवतियों को घूरते हैं, जिनसे खतरा महसूस होने लगा है। इसके अलावा वाहन भी सड़क पर अाड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं, जोकि आवागमन में बाधा पैदा कर रहे हैं। इसको लेकर पीजी संचालक को समझाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।