पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • उपचार के दौरान हुई मरीज की मौत डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

उपचार के दौरान हुई मरीज की मौत डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने भिवानी के गांव सुमड़ा निवासी नरेश कुमार की शिकायत पर निजी अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में कोताही बरतने से मरीज की मौत होने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को नरेश ने बताया कि स्वास्थ विभाग में सर्विस करता हूं। तीन भाई हैं, जिसमें सबसे बड़ा रवि कुमार पुलिस विभाग में कार्यरत है। नई पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टरों में भाई के साथ पिता रहते हैं। उनके सीने में अचानक दर्द हुआ तो निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

16 मई से उपचाराधीन थे। इसके बाद पिता के टेस्ट हुए। हमने इलाज करवाने के लिए डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने ढाई लाख रुपए जमा करवाने को कहा। 1.40 लाख रुपए जमा करवा दिए थे। एक लाख नौ हजार 982 रुपए एनईएसीटीआई द्वारा बैंक के खाते से अस्पताल के खाते में ट्रांसफर करवा दिए थे। इसके अलावा इमरजेंसी में 3500 रुपए भी जमा करवाए थे। एंडवास में 2,52,982 रुपए जमा करवाने के बाद डाॅक्टर्स ने पिता का ऑपरेशन किया और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवा दिया था। उन्हें बताया कि तुम्हारे पिता ठीक हैं। आरोप है कि दो डॉक्टर्स की लापरवाही से उसके पिता की मृत्यु हो गई। आरोप है कि डॉक्टर्स को आॅपरेशन कि लिए मना भी किया था। उन्हें कहा था कि दिल्ली या गुरुग्राम के अस्पताल में आॅपरेशन करवाएंगे। पर उन्होंने बात नहीं मानी। उनके पहुंचने से पहले ही आॅपरेशन हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...