पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सत्याग्रह अनशन कर सांसदों को सौंपा ज्ञापन

सत्याग्रह अनशन कर सांसदों को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को पारिजात चौक स्थित पक्का ग्राउंड में जिले के सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों ने सत्याग्रह अनशन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा और लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन सौंपा।

सत्याग्रह अनशन पर आए तमाम संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने 9 मई से चल रही नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से मांग की। इन कर्मचारियों की मांगों का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो तमाम विभागों के कर्मचारी उनकी हड़ताल शामिल हो सकते हैं।

सत्याग्रह अनशन व प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र मान और संचालन जिला के वित्त सचिव सुरेंद्र सैनी ने किया। अनशन और प्रदर्शन में आरसी जग्गा, वीएल शर्मा, मनोहर लाल जाखड़, अनिल शर्मा, नरेश गौतम, नूर मोहम्मद, संदीप कुमार, राजबीर अग्रोहा, दीपक लोट, अशोक सैनी, ऋषिकेश ढांडा, वजीर सिंह, रामसूरत, राकेश मंडा, सीपी नागर, सूबे सिंह कादयान, दिलबाग ढांडा, ईश्वर पूनिया, राजकुमार भानखड़, ओम प्रकाश सैनी, श्योचंद राम, प्रभु सिंह, धर्मेंद्र ढांडा, पवन कुमार, वेद प्रकाश बूरा, अशोक बोहत, सूबे सिंह बूरा, राजेश बागड़ी, आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।

सर्व कर्मचारी संघ के नेता व कर्मचारी रविवार को प्रदर्शन करते हुए।

इसको लेकर है विरोध

2006 में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा से अपने हाथ खिंचते हुए केंद्रीय सरकार द्वारा तय अंशदायी पेंशन स्कीम लागू कर दी। इसके तहत कर्मचारी के मूल वेतन में से 10 फीसदी राशि प्रतिमाह कटौती की जाती है। कर्मचारी की उक्त राशि “ पेंशन फंड रेगुलेटरी डवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा अधिकृत बैंक को उक्त राशि ट्रांसफर की जाती है।

खबरें और भी हैं...