पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया दुराचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | 12 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बड़ी बहन भी अपने पिता की हरकतों से परेशान होकर रिश्तेदार के घर रहने लगी थी। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित बहनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर आरोपी पिता को काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को किसी व्यक्ति ने जिला संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी को फोन करके उक्त मामले के बारे में बताया था। इसके बाद अधिकारी ने एसपी को सूचना दी। बाल विरुद्ध अपराध होने की सुनकर महिला पुलिस को अलर्ट करते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस को बड़ी बहन ने बताया कि वह 12वीं में पढ़ रही है और छोटी बहन सातवीं की छात्रा है। जब उसकी छोटी बहन पहली में पढ़ती थी, तभी से पिता उसके साथ शराब के नशे में धुत होकर गलत हरकत करते थे। वहीं, वह भी छेड़छाड़ का शिकार होती थी। ऐसे में जब होश संभाला तो पिता के घिनौने मनसूबे भांपकर अपने रिश्तेदार के घर जाकर रहने लगी थी लेकिन उसकी छोटी बहन पिता की हवस का शिकार बनती रही। पुलिस जांच में मां ने बताया कि वह काम करके रात को घर आती थी। दवा खाकर सो जाती थी। उसे मामले में कोई जानकारी नहीं है।

बड़ी बेटी मनसूबे भांपकर रिश्तेदारी में रहने लगी थी, छोटी को पिता बनाता रहा हवस का शिकार

स्कूल में सुना लेक्चर आया काम तो की शिकायत

जिस स्कूल में 12 वर्षीय पीड़िता पढ़ती है, उसी स्कूल में जिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विरुद्ध और पोक्सो एक्ट के बारे में लेक्चर दिया था। बताया जाता है कि बच्ची को अधिकारी की बात याद आई तो उसने किसी परिचित को आपबीती सुनाई। तब वहां से जिला संरक्षण अधिकारी के पास कॉल आई थी, जिससे मामला उजागर हुआ।

पिता पर केस दर्ज

आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बड़ी बेटी छेड़छाड़ और छोटी बेटी दुष्कर्म का शिकार हुई है। दोनों का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर सुनीता, एसएचओ महिला थाना।

खबरें और भी हैं...