पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीजेयू में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के 30 लेक्चरर स्कूलों की तरह प्रार्थना से करेंगे शुरुआत

जीजेयू में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के 30 लेक्चरर स्कूलों की तरह प्रार्थना से करेंगे शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। मानव संसाधन विकास केन्द्र (एचआरडीसी) के निदेशक प्रो. नीरज दिलबागी ने कहा कि राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए तकनीकी विज्ञान के साथ-साथ सामाजिक विज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है। प्रो. नीरज दिलबागी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तहत एचआरडीसी द्वारा शुरू किए गए। 28 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कोर्स समन्वयक प्रो. वन्दना पूनिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डाॅ. अनुराग सांगवान ने मंच संचालन किया। प्रो. नीरज दिलबागी ने कहा कि विज्ञान द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रभाव समाज पर लम्बे समय के बाद पड़ता है। यदि हम उन्हीं कार्यों को सामाजिक विज्ञान के साथ जोड़कर करें तो वे कार्य समाज व राष्ट्र के विकाश के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। यह कार्यक्रम विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आधारित है, जिसका प्रत्येक प्रतिभागी को लाभ मिलेगा। इसके तहत मानव संसाधन विकास केन्द्र भविष्य में शोध पद्धतियों के नए मोड्यूल तैयार कर प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशिक्षित करेगा। कोर्स समन्वयक प्रो. वन्दना पूनिया ने कहा कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब सहित प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 30 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम शिक्षकों को अपने स्कूली समय की याद दिलवाएगा क्योंकि कार्यक्रम की शुरूआत प्रतिदिन प्रार्थना के साथ की जाएगी। इस कार्यक्रम को चार अलग-अलग चरणों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो सत्र रखे जाएंगे। पहले सत्र में सैद्धांतिक ज्ञान दिया जाएगा और दूसरे सत्र में उसी से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास वक्त किया कि प्रतिभागी इस कोर्स को केवल प्रमाण-पत्र लेने के लिए नहीं बल्कि अपने कौशल को विकसित करने के लिए करेंगे। कोर्स समन्वयक डाॅ. अनुराग सांगवान ने धन्यवाद कर सम्बोधन प्रस्तुत किया।

खबरें और भी हैं...