पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैबलेट में दर्ज होगी मरीजों की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |टीबी कार्यक्रम को हाईटेक बनाते हुए सोमवार को टीबी स्टाफ में टैबलेट बांटे गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला टीबी अधिकारी डॉ. कौशल वर्मा तथा सहायक एसएमओ डॉ. सुरेश पंवार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वर्मा व डॉ. पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय टीबी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसको केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है। अब हर टीबी मरीज की डिटेल ऑनलाइन होगी, ताकि हर मरीज को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। डॉ. पंवार ने कहा कि इसी कड़ी में टीबी स्टाफ को टैबलेट दिए जा रहे हैं, ताकि वे मौके पर ही मरीज की सारी जानकारी टीबी के पोर्टल पर डाल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार हर मरीज को लेकर गंभीर है।

खबरें और भी हैं...