पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • राज्य सरकार महिलाओं के लिए रोजगार की ठोस नीति लेकर आए : सुभाषिनी अली

राज्य सरकार महिलाओं के लिए रोजगार की ठोस नीति लेकर आए : सुभाषिनी अली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार महिलाओं के लिए रोजगार की ठोस नीति लेकर आए वरना, बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उक्त बात जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने रविवार को जाट धर्मशाला में समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण महिला कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों व खेती को बर्बाद कर देने वाली कृषि नीति के चलते ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं का जीवन और अधिक कठिन हो गया है। खेती-बाड़ी घाटे का सौदा बन गई है। किसान कर्ज में डूब रह हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। महिलाएं जो खेती-बाड़ी में दिन-रात मेहनत करती हैं उन्हें किसान ही नहीं माना जाता है। खेत मजदूर महिलाओं की स्थिति तो और भी अधिक खराब है। परिवार का पेट पालने के लिए बहुत कम मजदूरी पर ज्यादा काम कर रही हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। ग्रामीण सब कमेटी की राज्य संयोजिका एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य जगमती सांगवान ने कहा कि सरकारी योजनाओं में काम करने वाली महिलाओं का शोषण हो रहा है। कन्वेंशन की अध्यक्षता समिति की राज्य अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ व आशा खन्ना ने की तथा संचालन जिला कार्यकारी सचिव शीलावती ने किया। इस मौके पर सविता, राजकुमारी, कमलेश कैमरी, कमला, आशा, कमला, अनीता पुट्ठी, नारायणी, संतोष मिर्चपुर, सुमन धान्सू व सरोज आदि उपस्थित रहे।

जाट धर्मशाला में जनवादी महिला समिति की कनवेंशन को संबोधित करतीं महिला नेत्री।

खबरें और भी हैं...