हिसार | शहीदों की बदौलत ही देशवासी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए युवा वर्ग शहीदों से प्रेरणा ले। यह बात लक्ष्मीनारायण एडवोकेट उर्फ घोलू गुज्जर ने कही। वह बतौर मुख्यातिथि माडल मॉडल टाउन एक्सटेंशन पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए संबोधित कर रहे थे। अध्य्क्षता भगत सिंह ग्रुप के अध्यक्ष राजवीर खटाणा एडवोकेट ने की। रिंकू गुर्जर और रामबूरा विशिष्ट अतिथि थे। राजवीर खटाणा ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क के नामकरण की प्रेरणा उनके पिता सतपाल खटाणा ने दी थी। मॉडल टाउन एक्सटेंशन के प्रधान हरकेश चौहान, नरेंद्र शर्मा, लाजपत अग्रवाल ,सुभाष शर्मा, पंकज राणा, प्रवीण, आदि उपस्थित रहे।