पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सोमबीर बने आजाद नगर व्यापार मंडल के प्रधान

सोमबीर बने आजाद नगर व्यापार मंडल के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सोमबीर श्योराण को आजाद नगर व्यापार मंडल के प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। व्यापार मंडल की रविवार को प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक का संचालन जगदीश पूनिया व राजेंद्र गोयल ने किया। इस दौरान प्रधान महेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके उपरांत नए प्रधान सोमबीर श्योराण को चुना गया है। सुरेंद्र महालक्ष्मी को उपप्रधान चुना गया। श्योराण ने कहा कि व्यापार मंडल आजाद नगर को और अधिक मजबूत करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र गोयल, जगदीश पूनिया, सुंदर बगला, रोहताश जांगड़ा, सुरेंद्र महालक्ष्मी, सतीश पायल, सुरेंद्र भाटीवाल, राजेश, जगदीश सिंधु, सोनू अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याएं सुनी।

खबरें और भी हैं...