पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गंंगा दशहरे पर नागोरी गेट हनुमान मंदिर में हजारों लीटर गंगाजल निशुल्क वितरित

गंंगा दशहरे पर नागोरी गेट हनुमान मंदिर में हजारों लीटर गंगाजल निशुल्क वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागोरी गेट स्थित श्रीसनातन धर्म हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रविवार को हजारों लीटर गंगाजल का नि:शुल्क वितरण किया गया।

मंदिर ट्रस्ट के प्रधान कैलाश चंद्र चौधरी एडवाेकेट, सचिव दयानंद बिंदल व प्रबंधक मधुसूदन गुप्ता ने संयुक्त बयान में बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सनातन धर्म स्कूल में अमृतमयी गंगाजल का वितरण शुरू किया। मंदिर ट्रस्ट ने अशोक मोदी (ऋषिकेश) जिनके प्रयास और सेवा भावना से पावन गंगाजल का टैंकर लगभग 20 हजार लीटर गंगाजल लेकर मंदिर प्रांगण में पहुंचा। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी रामकुमार गोयल, बृजभूषण जैन, बृजमोहन डालमिया, राजेन्द्र जांगड़ा, दीपक डालमिया, बजरंग जिंदल, दयानंद बालकिया, डाॅ. ललिता राजवंशी, बिमला चौधरी, राकेश गुप्ता, राधेश्याम, अशोक गर्ग, रामकुमार वर्मा, विनोद गुप्ता तथा संजीव कुमार आदि का धन्यवाद किया।

नागोरी गेट हनुमान मंदिर में गंगाजल वितरित करते आयोजक। साथ में हैं प्रधान कैलाश चौधरी, विनोंद गुप्ता व अन्य।

खबरें और भी हैं...