हिसार | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। कांग्रेस भवन में 21 मई सोमवार को लगने वाले शिविर में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भाग लेंगे। यह रक्त भारतीय सेना को समर्पित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया और आगामी रणनीति बनाई गई। जिला उपप्रधान वरुण गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदर्श राजनेता रहे हैं। यही कारण है कि युवा कांग्रेस उनकी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मना रही है। युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शांतनु सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि कर्नाटक प्रकरण ने बीजेपी की पोल खोलकर रख दी है। बीजेपी हर बार की तरह लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती थी, लेकिन देश की जनता को न्यायपालिका पर भरोसा था और न्यायपालिका ने लोगों का यह भरोसा कायम रखा।