सिरसा रोड स्थित सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल में उपाधि वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल चेयरपर्सन ऊषा मान, आशा मेहता, मीनाक्षी ठकराल और शालू ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान चेयरपर्सन ऊषा मान कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट से हुआ जो देखने योग्य था। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। स्कूल हेड ब्वॉय व हेड गर्ल, डिप्टी हेड ब्वॉय व हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉय व गर्ल, एक्टिविटी कैप्टन ब्वॉय व गर्ल, हाउस परफैक्ट आदि की उपाधि से विद्यार्थियों को उपाधि देकर सम्मानित किया गया।
हेड ब्वॉय-हर्ष गोयल, हेड गर्ल-विनिता, डिप्टी हेड ब्वॉय-निवेश मान, डिप्टी हेड गर्ल-दिशा भाटिया, स्कूल परफेक्ट ब्वॉय-अर्जुन तेहरी, स्कूल परफेक्ट गर्ल -सपना, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉय अक्षत बिश्नोई, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल-अवंतिका, एक्टिविटी कैप्टन ब्वॉय अभिनव, एक्टिविटी कैप्टन गर्ल चार्ली, डिसिप्लिन कैप्टन ब्वॉय हर्ष मित्तल, डिसिप्लिन कैप्टन गर्ल अश्मिता, दूसरा डिसिप्लिन कैप्टन ब्वॉय साहिल शर्मा, दूसरा डिसिप्लिन कैप्टन गर्ल ईशिता शर्मा। ऑरेंज हाउस कैप्टन-अलिशा और तनिष्क, वाइस-कैप्टन-सवेरा और प्रथमेश, सीनियर हाउस परफेक्ट नन्दिनी और सर्वजीत, जूनियर हाउस परफेक्ट मन्नत और मयंक, ग्रीन हाउस कैप्टन वृंदा और आर्यन, वाइस-कैप्टन-जाह्नवी और पुष्कर, सीनियर हाउस परफेक्ट आस्था और पुलकित, जूनियर हाउस परफेक्ट जानवी और उदय, रेड हाउस कैप्टन-अनामिका और वैभव, वाइस-कैप्टन-गुनगुन और हृदयेश, सीनियर हाउस परफेक्ट वंशिका और यशस्वी, जूनियर हाउस परफेक्ट परिधि और हर्ष, ब्लू हाउस कैप्टन-सोनप्रीत और शिव, वाइस कैप्टन प्रकृति और शुभम, सीनियर हाउस परफेक्ट कात्यानी और विशाल, जूनियर हाउस परफेक्ट यशस्विनी और दिवित आदि।