पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सिविल अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

सिविल अस्पताल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार दोपहर को एक महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान मृतका के पुत्र शंभू और इसके साथ आए विक्की ने हंगामा किया। आरोप है कि इन्होंने तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मौके पर किसी काम से पीएलए चौकी पुलिस भी आई हुई थी। उन्होंने भी दोनों को शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। ऐसे में डॉक्टर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद नई अनाज मंडी चौकी पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवा दिया है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डाॅ. संजीव सामरिया ने बताया कि महिला अस्वस्थ थी। इस वजह उसकी मृत्यु हो गई थी। उसका बेटा शंभू व इसका दोस्त विक्की भी आया था। इन्होंने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब विरोध किया तो उनके साथ-साथ महिला स्टाफ से अभद्रता से पेश आने लगे। शोर मचाते हुए तोड़फोड़ की, जिन्हें काबू किया।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

गहने पहनने पर सरकार लगा रही 2 हजार जुर्माना यह कहते हुए रिटायर्ड टीचर से ठगे सोने के दो कड़े

भास्कर न्यूज | हिसार

माता जी, पांडेय जी बुला रहे हैं। आपको सुनता नहीं है क्या? हम पुलिस वाले हैं। सरकार ने गहने पहनकर घूमने वाली महिलाओं पर 2 हजार रुपए जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। हाथ में पहने कड़े असली सोने से बने हैं या नकली। असली हैं तो कागज में लपेटकर चुन्नी में बांधकर घर लेकर जाओ। वरना, जुर्माना भरना पड़ेगा। यह कहते हुए ठग अर्बन एस्टेट में सैर पर निकली 69 वर्षीय रिटायर्ड टीचर कौशल्या अरोड़ा से सोने के दो कड़े ऐंठ ले गए। उन्हें सोने का पानी चढ़े एल्युमिनियम के कड़े थमाकर आरोपी फरार हो गए। इसका पता रास्ते में गहनों की जांच करने पर चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।

ठगों ने ऐसा माहौल बनाया कि कुछ सोच नहीं सकी : कौशल्या

शहर में आए दिन ठगी की घटनाओं के बारे में रि. टीचर कौशल्या अरोड़ा को जानकारी थी। इसको लेकर काफी जागरूक थीं। कौशल्या के अनुसार ठगों द्वारा जुर्माना लगने का भय का माहौल पैदा कर दिया था। सोचने की क्षमता खत्म हो गई थी। सबकुछ जल्दी हो रहा था। जब कागज में लपेटकर कड़े देकर चले गए तो रास्ते में रुक गई। सोचा कि कहीं ठग तो नहीं थे। जब कड़े चेक किए तो नकली मिले। इसी तरह सेक्टर 14 वासी सत्यभामा गोयल से सोने के कड़े ठग लिए गए थे।

रिटायर्ड टीचर कौशल्या अरोड़ा।

खबरें और भी हैं...