पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • 20 किलोवाट से अधिक लोड वाले कंज्यूमर की समस्या 24 घंटे में होगी हल

20 किलोवाट से अधिक लोड वाले कंज्यूमर की समस्या 24 घंटे में होगी हल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम ने अपने बड़े उपभोक्ताओं को अच्छी सर्विस देने के लिए प्लानिंग की है। इसके लेकर निगम उपभोक्ताओं और अधिकारियों का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में एचटी (हाई टेंशन) व एलटी (लो टेंशन) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर जोड़े जाएंगे। इन उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित कोई भी परेशानी होगी तो वे इस ग्रुप में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इन शिकायतों पर निगम के अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवाएंगे।

एसडीअो और एक्सईएन करेंगे माॅनीटिरिंग

बिजली समस्याओं को लेकर उपभोक्ता निगम के दफ्तरों में चक्कर लगाते रहते हैं। यहां तक की कई बाबू व अधिकारी फाइलें रोककर बैठ जाते हैं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। लोग परेशान होकर आखिर में उच्च अधिकारियों के पास जाते हैं। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी मामला तब आता है, जब कंज्यूमर उनके पास पहुंचते हैं। व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्याएं इस ग्रुप में भी डाल देंगे। इसकी माॅनीटिरिंग एसडीअो और एक्सईएन करते रहेंगे। जहां लोगों को परेशानी आएगी उनका तुरंत डायरेक्शन देकर समाधान करवाया जा सकेगा।

सिविल लाइन

एचटी 105

एलटी 577

सिटी

एचटी 53

एलटी 876

शिकायतें सीधे अधिकारियों के संज्ञान में रहेंगी : एक्सईएन

नई स्कीम और कंज्यूमर के काम के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे

व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से बड़े उपभोक्ताओं को निगम की नई स्कीम, नए नोटिफिकेशन भी भेजे जा सकेंगे। इन नई स्कीम इत्यादि की जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुंचने पर वे फायदा उठा सकेंगे। निगम को भी इससे फायदा होगा। उनकी पहुंच हर उपभोक्ता तक होगी।

एचटी और एलटी उपभोक्ता जिनका 20 किलाेवाट से अधिक लोड है उनके व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप के माध्यम से इन उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जा सकेगा। इससे समस्याएं सीधे अधिकारियों के संज्ञान में रहेंगी। ’’ -सतीश कुमार, एक्सईएन, डिविजन वन।

ग्रुप में ये रहेंगे शामिल : सब डिविजन वाइज बनाया जाएगा

व्हाट्स एप ग्रुप सब डिविजन वाइज बनाया जाएगा। इस व्हाट्स एप ग्रुप में एक्सईएन से लेकर जेई तक का स्टाफ शामिल होगा। इसके अलावा डिप्टी हेड क्लर्क व सीए तक भी शामिल रहेंगे। संबंधित एरिया का जेई तुरंत इस पर एक्शन ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...