शराब पीकर गाड़ी चलाने से करें तौबा। दुपहिया वाहन चलाएं तो लगाए हेलमेट और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग अवश्य करें। शराब पीकर तो गाड़ी चलाने से तौबा जरूर करें। ये संदेश नैन गौत्र मार्च पास्ट के दौरान वाहन चालकों को समझाएं। बच्चे जब बैनर लेकर सड़कों पर निकले तो उन्होंने रास्ते में वाहन चलाने वालों से कहा, अंकल गाड़ी धीरे चलाना। वाहन चलाने वाले वालों ने भी इस अभियान की सराहना की।
रविवार सुबह नैन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले फव्वारा चौक से लेकर एचएयू के चार नम्बर गेट तक यातायात नियमों को लेकर मार्च पास्ट किया किया। बुजुर्ग भोमाराम ने हरी झंडी दिखाकर मार्च पास्ट को रवाना किया। मार्च पास्ट के आरम्भ होने से पहले उपस्थित जनसमूह को पूर्व चेयरमैन जंग सिंह नैन ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। लोगों ने आजीवन यातायात नियमों का पालन करने और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे की शपथ ली। प्रधान ईश्वर नैन के नेतृत्व में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने पूरे जोश के साथ बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। रोडवेज विभाग में कार्यरत राजपाल नैन ने बताया कि यातायात नियम सभी के लिए जरूरी है। सभी उम्र के लोगों और तमाम वाहन चालकों को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार और यातायात विभाग इस कार्य में अवश्य लगे हैं, लेकिन सकारात्मक पहल करते हुए नैन गौत्र भी सड़क पर उतरा और संदेश लोगों तक पहुंचने का बीड़ा उठाया। एसोसिएशन के सचिव डाॅक्टर बलजीत नैन ने कहा कि यह हमारा पहली शुरुआत हुई है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने के लिए सभी का सहयोग लेंगे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आम लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन हवा सिंह नैन, सेवानिवृत्त एसई मनफूल सिंह नैन, दलेल सिंह नैन, सुरेन्द्र नैन, शमशेर नैन, दिलबाग नैन, नरेश नैन, कमल नैन, कुसुम नैन, संगीता नैन, सुमन नैन, संतोष नैन, उर्मिल नैन, सुमन नैन, बलजीत कोच व राज सिंह कोच सहित काफी संख्या में नैन गोत्र के लोग उपस्थित रहे।