हिसार | करीब 26 सालों से समाचार पत्रों का वितरण करने वाले विनोद नगर निवासी वन मित्तल की बेटी रिंपी मित्तल ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में मेडिकल संकाय में 466 अंक हासिल किए हैं। रिंपी ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पीजीएसडी स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्राचार्य सतेंद्र गोयल ने रिंपी को बधाई दी। रिंपी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है।