पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आने वाला समय इनेलो बीएसपी गठबंधन का : विधायक गंगवा

आने वाला समय इनेलो बीएसपी गठबंधन का : विधायक गंगवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि इनेलो व बीएसपी के गठबंधन से कांग्रेस और बीजेपी में हड़कंप मचा है। गठबंधन के बाद घबराकर कुलदीप बिश्नोई और कांग्रेस पार्टी ओछी हरकतों पर उतर आई है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पर तेल फेंकने की हरकत से यह साबित हो गया है। मुख्यमंत्री पर तेल फेंककर इनेलो को बदनाम करवाने की कोशिश की करवाई गई और ताऊ देवीलाल जिंदाबाद के नारे लगवाए। लेकिन आरोपित प्रवीन सावंत कुलदीप का सक्रिय समर्थक है। सरकार को भी चाहिए कि इस घटना की जांच हो और जांच करके सबके सामने सच्चाई लाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस बात को क्लियर नहीं करती तो शक की सुई बीजेपी सरकार की तरफ भी जाती है। विधायक गंगवा ने कहा कि इनेलो युगपुरुष चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। ताऊ देवीलाल 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले एवं दलित, किसान, पिछड़ा व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के हितैषी थे।

खबरें और भी हैं...