राजधानी हरियाणा | हिसार में सीएम पर काला तेल फेंकने की वारदात में हिसार पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हिसार पुलिस के जवान सुरक्षा के तीसरे घेरे में ड्यूटी पर थे और यहीं से यह चूक हुई है।
सीएम सुरक्षा में तैनात पीएसओ और सीटीपी के स्तर पर किसी तरह की चूक नहीं हुई, जांच रिपोर्ट सीआईडी हरियाणा के चीफ के पास जब पहुंच जाएगी, तब इस मामले में पुलिस अधिकारियों-जवानों पर कार्रवाई होगी। सीआईडी चीफ अनिल राव ने बताया कि हिसार में सीएम पर काला तेल फेंकने के मामले में पीएसओ और सीटीपी के स्तर पर किसी तरह की चूक नहीं हुई। थर्ड लेयर से होते हुए युवक अंदर तक आया था। रिपोर्ट आने के बाद कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी।