जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम इस बार 56.03 प्रतिशत रहा है। सीनियर सेकंडरी की तरह दसवीं में भी लड़कियांे ने लड़कों को पछाड़ा है। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 7.16 प्रतिशत अधिक रहा है। मार्च 2018 में हुई परीक्षा में 28677 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी। इसमें से 16068 विद्यार्थी सफलता रहे। 15334 लड़कों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 8081 सफल रहे। वहीं 13343 लड़कियों में से 7987 पास रहीं। लड़कों का परीक्षा परिणाम 52.70 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कियों का 59.86 प्रतिशत रहा।
प्रदेश में टॉप टेन में शामिल रही टॉपरों की बात करें तो सभी ने उन सब्जेक्टों में अधिक अंक हासिल किए हैं। जिन्हें आमतौर पर मुश्किल समझा जाता है। मगर इसके बावजूद टॉपर स्टूडेंट ने चुनौतियों को स्वीकार करते हुए अंग्रेजी व मैथ में ही सबसे अधिक अंक हासिल कर टॉपर बने। कीर्ति ने अंग्रेजी में 99 तो मैथ में 98 नंबर हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर रही प्रेरणा ने दोनों सब्जेक्ट में 99-99 व अंजू ने 98-98 अंक हासिल किए। वहीं वंदना ने अंग्रेजी में 98 तो मैथ में 97 अंक हासिल किए
28677कुल विद्यार्थी
16068 विद्यार्थी पास
2016 से बेहतर रहे नतीजे
12609 कंपार्टमेंट/फेल
56.03%पास हुए परीक्षा में
15334 लड़कों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 8081 सफल रहे।
कीर्ति बंसल जिले में टॉपर और प्रदेश में छठे स्थान पर रही रोजाना 5 घंटे की पढ़ाई और डांस करके स्ट्रेस को किया दूर
टॉपर्स के लिए टफ कुछ भी नहीं
े टॉप टेन स्टूडेंट्स में शामिल जिले की छह बेटियों ने सबसे ज्यादा अंक मैथ, साइंस और अंग्रेजी में प्राप्त किए
(प्रतिशत में)