सोमवार देर रात करीब 12 बजे शांति नगर में कचरे में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। यहां पास ही एक ट्रांसफार्मर लगा था, जिसके कारण धमाका होने का खतरा था। ऐसे में क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर आग को बुझाया गया। (खबर पेज |6 पर )
10 दिन पुराना कचरा उठेगा
अभियान में प्रशासन की प्राथमिकता 10 दिन पुराना कचरा उठाने की है। जिससे कि बीमारी जैसे हालात न बन सकें। नगर निगम की टीम को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं, इनका छिड़काव भी शुरू हो चुका है। सिलसिले बार तरीके से समय समय पर सफाई अभियान को सुचारू किया जाएगा। शहर में सफाई अभियान के समय पुलिस की तादात भी अधिक रहेगी।
शांति नगर में ट्रांसफार्मर के पास कचरे में लगी आग, बिजली बंद